क्या AI छीन लेगा आपकी नौकरी? विशेषज्ञ ने दिया चौंकाने वाला जवाब
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के कारण हर किसी को नौकरी जाने की चिंता सता रही है, लेकिन कुछ लोगों इसे पूरी तरह से निराधार बता रहे हैं।
अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट के मुख्य अर्थशास्त्री टोरस्टन स्लोक का मानना है कि ऐसे डर बेवजह बढ़ा-चढ़ाकर बताए जा रहे हैं। उन्होंने हाल ही के रोजगार के आंकड़ों को ध्यान से देखा और पाया कि AI की वजह से अभी तक नौकरियों के नुकसान का कोई सबूत नहीं मिला है।
उनके मुताबिक, AI की वजह से अब तक नौकरियों का कोई नुकसान नहीं हुआ है, इसके बजाय AI नए मौके पैदा कर रहा है, खासकर उन लोगों के लिए, जो इसकी तकनीक को बनाने और चलाने में लगे हुए हैं।
डेटा सेंटर में बढ़ रही विशेषज्ञों की मांग
स्लोक बताते हैं कि जैसे-जैसे कंपनियां बड़े डाटा सेंटर और बेहतर टूल्स में निवेश कर रही हैं, वैसे-वैसे खास हुनर वाले लोगों की मांग बढ़ रही है और इसी के साथ उनका वेतन भी बढ़ रहा है।
उनका मानना है कि यह चलन ठीक वैसा ही है जैसा पुराने तकनीकी उछाल के दौरान देखा गया था। जब तकनीक बेहतर होती है तो काम करने की क्षमता बढ़ती है और साथ ही नौकरियों के नए अवसर भी पैदा होते हैं।
OpenAI के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सैम ऑल्टमैन भी नौकरियों के खत्म होने की इस आशंका वाली बात पर विश्वास नहीं करते। उनका कहना है कि अभी भी बहुत सारा काम ऐसा है, जिसमें इंसानी दिमाग की जरूरत होती है।