जापान की गैस कंपनी टोमोई शोकाई गुजरात में लगाएगी फैक्ट्री
बिज़नेस
जापान की दिग्गज गैस व्यापार कंपनी टोमोई शोकाई ने हाल ही में गुजरात में एक फैक्ट्री बनाने की योजना का ऐलान किया है। इस परियोजना का काम वित्तीय वर्ष 2027 तक शुरू होने की उम्मीद है।
यह नई फैक्ट्री देश के बढ़ते हेल्थकेयर और सेमीकंडक्टर उद्योगों के लिए मेडिकल गैसें और उनसे जुड़ी सुविधाएं तैयार करेगी। इतना ही नहीं यह प्लांट लॉजिस्टिक्स और स्टोरेज का भी एक अहम केंद्र बनेगा, जिससे कामकाज सुचारु रूप से चलता रहेगा।
भारत 96 फीसदी स्टेरलाइज्ड गैस सुविधाएं करता है आयात
टोमोई शोकाई 2008 से भारत में काम कर रही है। कंपनी ने आपूर्ति नेटवर्क को मजबूत करने के मकसद से 2012 में टोमोई इंडिया की स्थापना की थी।
कंपनी के कार्यकारी अधिकारी मासाहिरो हाराडा ने बताया कि भारत अपनी लगभग 96 प्रतिशत स्टेरलाइज्ड गैस सुविधाओं के लिए आयात पर निर्भर है।