डॉलर के मुकाबले 13 पैसे कमजोर होकर 96.41 पर खुला रुपया
सोमवार (20 जुलाई) को रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 96.41 पर खुला। यह पिछले बंद भाव 96.28 से 13 पैसे कमजोर था।
90 डॉलर (करीब 8,500 रुपये) प्रति बैरल से ऊपर पहुंच चुकी तेल की बढ़ती कीमतें और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने हालात को और मुश्किल बना दिया है।
इन वजहों से महंगाई बढ़ने की चिंताएं बढ़ गई हैं और अमेरिका में ब्याज दरें भी ऊंची बनी हुई हैं।
विश्लेषकों ने दी निवेशकों को यह सलाह
विश्लेषकों का मानना है कि भारतीय रिजर्व बैंक रुपये को संभालने के लिए बाजार में हस्तक्षेप कर सकता है। अगर, कच्चे तेल की कीमतें महंगी बनी रहीं तो रुपये में गिरावट जारी रह सकती है।
उनकी सलाह है कि निर्यातकों को 96.60 के आस-पास और उससे ऊपर अपनी डॉलर की बिक्री करनी चाहिए, वहीं आयातकों को रुपये में गिरावट आने पर खरीदारी करनी चाहिए।
इस बीच, दूसरे एशियाई देशों की मुद्राओं का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। इसमें इंडोनेशिया के रुपिया में सबसे ज्यादा उछाल देखा गया, जबकि ताइवान के डॉलर में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज हुई।