डॉलर के मुकाबले 5 पैसे मजबूत होकर 94.35 पर खुला भारतीय रुपया
भारतीय रुपया सोमवार (29 जून) को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 5 पैसे मजबूत होकर 94.35 पर खुला, जो गुरुवार (25 जून) के बंद भाव से थोड़ा ऊपर है। हाल ही में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के बावजूद कच्चे तेल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, जिससे रुपये को सहारा मिला है। बाजार विशेषज्ञों का अनुमान है कि आज रुपया 94.20 से 94.75 के दायरे में रह सकता है।
उनका मानना है कि डॉलर के भाव बढ़ने पर निर्यात करने वाले उसे बेचेंगे, वहीं आयात करने वाले डॉलर के भाव गिरने पर उसकी खरीदारी करेंगे।
एशियाई मुद्राओं में दिखा मिला-जुला असर
पूरे एशिया में अलग-अलग देशों की मुद्राओं का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। इस दौरान मलेशिया के रिंगिट ने सबसे ज्यादा बढ़त हासिल की, जबकि दक्षिण कोरिया के वोन में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।
दूसरी तरफ, अमेरिकी डॉलर लगातार मजबूत होता जा रहा है और वह पिछले करीब एक साल में अपने सबसे अच्छे महीने की तरफ बढ़ रहा है।
दुनियाभर में छाई अनिश्चितता के बावजूद अमेरिकी अर्थव्यवस्था को लेकर निवेशकों का भरोसा बरकरार है, जिसकी वजह से डॉलर को यह मजबूती मिल रही है।