सरकारी बैंक में 6,715 पदों के लिए आवेदन करने का कल तक आखिरी मौका
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) में 2026 के प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख मंगलवार (21 जुलाई) है।
देशभर के सरकारी बैंकों में कुल 6,715 पद खाली हैं। अगर, आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो अब भी मौका है।
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई को आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद शुरू हुई थी।
क्या है इन पदों के लिए पात्रता और फीस?
इन पदों के लिए आवेदन करने वालों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री और बेसिक कंप्यूटर स्किल्स होना अनिवार्य है। उम्र सीमा की बात करें तो 2 जुलाई, 1996 से 1 जुलाई, 2006 के बीच जन्मे उम्मीदवार ही इसके लिए योग्य माने जाएंगे। हालांकि, आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को उम्र में छूट का लाभ मिलेगा।
आवेदन ibps.in पर जाकर किए जा सकते हैं। आवेदन शुल्क सामान्य, OBC और EWS श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए 850 रुपये है, जबकि SC, ST और PwBD श्रेणियों के लिए यह शुल्क केवल 175 रुपये रखा गया है। चयन प्रक्रिया 3 चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में 22-23 अगस्त को प्रारंभिक परीक्षा होगी। इसके बाद 4 अक्टूबर को मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। आखिर में साक्षात्कार लिया जाएगा।