सरकार ने कमर्शियल LPG सिलेंडर पर घटाए 183 रुपये, जानिए अब कितनी है कीमत
बिज़नेस
सरकार ने बुधवार (1 जुलाई) को 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 183.50 रुपये घटा दी है। दिल्ली में अब यह सिलेंडर 3,113.50 रुपये की जगह 2,930 रुपये में मिलेगा।
साल की शुरुआत से लगातार बढ़ोतरी झेलने के बाद यह कमी उपभोक्ताओं को काफी राहत पहुंचाएगी।
घरेलू सिलेंडर के दामों में क्या हुआ बदलाव?
घरों में इस्तेमाल होने वाले LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, रेस्टोरेंट और कमर्शियल गैस पर निर्भर रहने वाले कारोबारों को इस कटौती से काफी राहत मिली है।
इसके बाद, लखनऊ में अब कीमत 3,052.50 रुपये, कोलकाता में 3,081.50 रुपये और पटना में 3,227 रुपये हो गई है।