सुझाव लेने के लिए 8वां वेतन आयोग चेन्नई-पुडुचेरी में करेगा अहम बैठकें
बिज़नेस
8वां केंद्रीय वेतन आयोग चेन्नई (7-8 सितंबर) और पुडुचेरी (9 सितंबर) में परामर्श बैठकें आयोजित कर रहा है। यह केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन, पेंशन और भत्तों की विस्तृत समीक्षा का एक अहम हिस्सा है।
अगर, कोई संगठन अपनी बात रखना चाहता है तो उसे 18 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन करके अपॉइंटमेंट लेनी होगी। इस आवेदन में जमा किए गए ज्ञापन का मेमो ID बताना जरूरी होगा।
सुझाव से तय हो सकते हैं वेतन और पेंशन
इन बैठकों में कर्मचारी संगठन वेतन, भत्ते, करियर में एडवांस और अन्य जरूरी मुद्दों पर अपने विचार साझा कर सकते हैं।
आयोग इन सत्रों और सरकारी विभागों से मिले सभी फीडबैक पर ध्यान देगा। इसके बाद आयोग ऐसी सिफारिशें देगा, जिनसे देशभर के लाखों सरकारी कर्मचारियों के वेतन और पेंशन नियमों पर सीधा असर पड़ेगा।