टेक महिंद्रा ने कार्यालय के लिए किराए पर ली करीब 4 लाख वर्ग फीट जगह
बिज़नेस
टेक महिंद्रा ने हाल ही में हैदराबाद के कोंडापुर के अपर्णा IT हब में 3.97 लाख वर्ग फीट के लिए 10 साल का लीज लिया है, जो इस साल के सबसे बड़े कार्यालय सौदों में से एक है।
यह नया कार्यालय 4 मंजिलों और 2 ब्लॉक में फैला हुआ है। इससे साफ है कि कंपनी बड़े पैमाने पर अपना विस्तार करने जा रही है।
नहीं देना होगा 9 महीने किराया
इस लीज का मासिक शुरुआती किराया 3.06 करोड़ रुपये (77 रुपये प्रति वर्ग फीट) रखा गया है। इसमें मेंटेनेंस और एक बड़ा सिक्योरिटी डिपॉजिट भी शामिल है।
हालांकि, दिसंबर 2025 से टेक महिंद्रा को 9 महीने का किराया नहीं देना होगा। यह डील दिखाती है कि हैदराबाद अब टेक कंपनियों और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स की पहली पसंद बन रहा है। इसके पीछे की वजह यहां बेहतर प्रतिभाएं, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और सस्ते खर्चे हैं।