टाटा स्टील ने दूसरी तिमाही में कमाया 18 फीसदी ज्यादा मुनाफा
टाटा स्टील ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही (Q2) में शानदार प्रदर्शन किया है। इस दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ 18 फीसदी बढ़कर 3,660 करोड़ रुपये पहुंच गया है। कंपनी को यह बढ़त अच्छी कीमतों और राजस्व में दमदार वृद्धि से मिली है।
तमाम वैश्विक चुनौतियों और महंगे कच्चे माल के बावजूद कंपनी का राजस्व 12 फीसदी बढ़कर 64,974 करोड़ रुपये हो गया, वहीं EBITDA भी बढ़कर 10,665 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।
कर्ज 1.02 लाख करोड़ रुपये बढ़ा
इस तिमाही में टाटा स्टील ने नीलाचल इस्पात निगम के विस्तार जैसे प्रोजेक्ट पर 3,280 करोड़ रुपये खर्च किए। हालांकि, इस दौरान कंपनी का कुल कर्ज बढ़कर 1.02 लाख करोड़ रुपये हो गया, लेकिन उसने 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के नकद भंडार के साथ इसे संतुलित कर लिया।
वैश्विक स्तर पर देखें तो यूनाइटेड किंगडम (UK) के बाजार में मुश्किल हालात के बावजूद नीदरलैंड्स में स्थित कंपनी के प्लांट ने प्रदर्शन को बेहतर बनाने में मदद की।
एक और अहम जानकारी यह है कि कंपनी के गैर-कार्यकारी, गैर-स्वतंत्र निदेशक और उपाध्यक्ष नोएल नवल टाटा इस साल 11 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं।