सन फार्मा को दक्षिण अफ्रीका में मिली डायबिटीज की जेनेरिक दवा को मंजूरी
सन फार्मा को दक्षिण अफ्रीका में अपनी जेनेरिक सेमाग्लूटाइड इंजेक्शन बेचने के लिए हरी झंडी मिल गई है। इसके साथ ही, दक्षिण अफ्रीका भारत के बाद ऐसा दूसरा देश बन गया है, जिसने इसे मंजूरी दी है।
यह इंजेक्शन सप्ताह में सिर्फ एक बार लगाना होगा और यह उन वयस्कों के लिए है, जिन्हें टाइप-2 डायबिटीज नियंत्रित करने में परेशानी होती है। कंपनी ने जानकारी दी है कि इसे जल्द ही बाजार में उतारा जाएगा।
सेमाग्लूटाइड 2 पेन ताकत में मिलेगी
सेमाग्लूटाइड 2 अलग-अलग क्षमता (2mg/1.5ml और 4mg/3ml) के इस्तेमाल में आसान पेन के रूप में मिलेगी। इससे मरीजों को अपनी डायबिटीज को नियंत्रित करने में काफी आसानी होगी।
दक्षिण अफ्रीका में बदलती जीवनशैली के कारण डायबिटीज के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बात पर सन फार्मा के मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) आलोक संघवी ने कहा कि यह अलग-अलग बाजारों के लिए जटिल और गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं बनाने की कंपनी की क्षमता को दिखाता है।