Loading...
शेयर बाजार: सुबह-सुबह सेंसेक्स 540 अंक उछला, क्या है तेजी की वजह?
सुबह-सुबह सेंसेक्स 540 अंक उछला

शेयर बाजार: सुबह-सुबह सेंसेक्स 540 अंक उछला, क्या है तेजी की वजह?

Aug 20, 2026
11:00 am

क्या है खबर?

भारतीय शेयर बाजार में आज (20 अगस्त) तेजी देखने को मिल रही है। बाजार खुलने के कुछ ही देर बाद सेंसेक्स में 540 अंकों की तेजी देखने को मिल रही है। सुबह करीब 09:45 बजे, सेंसेक्स 548.94 अंक बढ़कर 77,458.62 पर था, जबकि निफ्टी 128.30 अंक चढ़कर 24,206.60 पर पहुंच गया। बाजार में यह बढ़त वैश्विक संकेतों और निवेशकों की खरीदारी के बीच देखने को मिल रही है। वैश्विक संकेतों से भी निवेशकों को समर्थन मिला है।

#1

वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेत

भारतीय बाजार में तेजी की पहली बड़ी वजह वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेत हैं।

अमेरिका में बॉन्ड बाजार में स्थिरता आने और बॉन्ड यील्ड घटने से शेयर बाजारों को सहारा मिला है। एशियाई बाजारों में भी आज मजबूती दिखी। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 5.8 प्रतिशत, जापान का टॉपिक्स 1.1 प्रतिशत, हांगकांग का हैंग सेंग 1.2 प्रतिशत और शंघाई कंपोजिट 0.7 प्रतिशत ऊपर रहा।

इसका असर भारतीय बाजार पर भी दिखाई दे रहा है।

#2

विदेशी निवेशकों की खरीदारी से बढ़ा भरोसा

बाजार की तेजी में विदेशी निवेशकों की खरीदारी का भी योगदान है।

विदेशी संस्थागत निवेशक लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में भारतीय शेयरों के खरीदार रहे। 19 अगस्त को उन्होंने भारतीय शेयरों में 407 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की है।

इसके अलावा, इंडिया वीआईएक्स करीब 4 प्रतिशत गिरकर 10.91 पर आ गया। यह बाजार में अनिश्चितता और डर कम होने का संकेत देता है। इससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा और खरीदारी को अतिरिक्त समर्थन मिला।

ADVERTISEMENT

#3

निफ्टी के तकनीकी संकेत भी मजबूत

तकनीकी स्तर पर भी निफ्टी में सुधार के संकेत मिल रहे हैं।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, निफ्टी 24,060 के अहम स्तर से वापस ऊपर आया है और चार घंटे के चार्ट पर तेजी का संकेत बना है। अगर निफ्टी 24,200 से ऊपर टिकता है, तो इसमें 24,380 से 24,540 तक बढ़त की संभावना बन सकती है।

हालांकि, 24,060 का स्तर अहम रहेगा। इसके नीचे जाने पर बाजार में दबाव और गिरावट देखने को मिल सकती है।

ADVERTISEMENT