LOADING...
शेयर बाजार: सेंसेक्स 6 दिनों में 2,700 अंक लुढ़का नीचे, क्या है गिरावट की वजह?
सेंसेक्स 6 दिनों में 2,700 अंक लुढ़का नीचे

शेयर बाजार: सेंसेक्स 6 दिनों में 2,700 अंक लुढ़का नीचे, क्या है गिरावट की वजह?

Jan 12, 2026
12:05 pm

क्या है खबर?

भारतीय शेयर बाजार में बीते एक हफ्ते से गिरावट का सिलसिला जारी है। आज (12 जनवरी) सुबह बाजार खुलने के कुछ ही देर बाद सेंसेक्स में करीब 500 अंकों की गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 0.60 प्रतिशत से ज्यादा गिरकर 83,043 के निचले स्तर पर आ गया, जबकि निफ्टी 50 भी 0.60 प्रतिशत टूटकर 25,529 पर पहुंच गया। बीते 6 कारोबारी दिनों में सेंसेक्स अब तक करीब 2,700 अंक नीचे लुढ़क चुका है, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है।

 टैरिफ 

विदेशी तनाव और टैरिफ की आशंका 

शेयर बाजार में गिरावट की बड़ी वजह दुनियाभर में बढ़ता तनाव है। अमेरिका से जुड़ी व्यापार नीतियों और टैरिफ बढ़ने की आशंका ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है। भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर अभी भी साफ तस्वीर नहीं बन पाई है। इस अनिश्चितता के कारण निवेशक जोखिम लेने से बच रहे हैं। जब भविष्य को लेकर डर बढ़ता है, तो लोग शेयर बेचकर सुरक्षित विकल्पों की ओर जाने लगते हैं, जिससे बाजार पर दबाव पड़ता है।

निवेश

विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली 

लगातार गिरावट का एक अहम कारण विदेशी निवेशकों का पैसा निकालना भी है। पिछले कई महीनों से विदेशी निवेशक भारतीय शेयर बाजार से पैसा निकाल रहे हैं। रुपये में कमजोरी और वैश्विक माहौल की वजह से उन्हें यहां निवेश कम सुरक्षित लग रहा है। जब विदेशी निवेशक बड़े पैमाने पर शेयर बेचते हैं, तो बाजार में गिरावट तेज हो जाती है। इससे आम निवेशकों का भरोसा भी कमजोर पड़ता है और बिकवाली का माहौल बन जाता है।

Advertisement

अन्य

नतीजों से पहले सतर्कता और सुरक्षित निवेश 

इस समय कंपनियों के तिमाही नतीजे आने वाले हैं, इसलिए निवेशक भी सावधानी बरत रहे हैं। अगर नतीजे उम्मीद से कमजोर रहे, तो बाजार पर और दबाव पड़ सकता है। इसी बीच कई निवेशक शेयर बाजार से पैसा निकालकर सोना और चांदी जैसे सुरक्षित निवेश की ओर जा रहे हैं। इसका असर शेयरों पर साफ दिख रहा है। जब तक हालात स्थिर नहीं होते, बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहने की संभावना है।

Advertisement