LOADING...
शेयर बाजार: सेंसेक्स 1,677 अंक टूटकर हुआ बंद, निवेशकों के 8 लाख करोड़ रुपये डूबे
सेंसेक्स 1,677 अंक टूटकर हुआ बंद

शेयर बाजार: सेंसेक्स 1,677 अंक टूटकर हुआ बंद, निवेशकों के 8 लाख करोड़ रुपये डूबे

Jul 08, 2026
04:30 pm

क्या है खबर?

शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी में आज (8 जुलाई) भारी गिरावट दर्ज हुई है। सेंसेक्स 1,677 अंक की गिरावट के साथ आज 76,503.60 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 516 अंक फिसलकर 23,882.05 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी पूरे दिन उतार-चढ़ाव भरा माहौल रहा। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 259 अंक की गिरावट के साथ 17,604.45 अंक पर बंद हुआ। इस गिरावट से निवेशकों को करीब 8 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

गेनर्स लूजर्स

ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स

टॉप गेनर्स में आज कल्याण ज्वेलर्स, MCX इंडिया और नालको ने क्रमशः 5.47 फीसदी, 3.74 फीसदी और 2.10 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। प्रीमियर एनर्जी और ऑयल इंडिया के शेयरों में भी क्रमशः 1.89 फीसदी और 1.70 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। L&T फाइनेंस, जुबिलेंट फूड, मफसिस, जियो फाइनेंसियल और बैंक ऑफ इंडिया क्रमशः 5.95 फीसदी, 5.66 फीसदी, 5.59 फीसदी, 5.38 फीसदी और 5.12 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।

वजह

अमेरिका-ईरान तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बढ़ाई चिंता

भारतीय शेयर बाजार में आज आई बड़ी गिरावट के पीछे अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ता तनाव सबसे बड़ी है। दोनों देशों के बीच हालिया घटनाओं से पश्चिम एशिया में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं, जिससे वैश्विक बाजारों में भी बेचैनी बढ़ गई। वहीं, कच्चे तेल की कीमत बढ़कर करीब 76 डॉलर प्रति बैरल पहुंचने से भारत का आयात खर्च, महंगाई और कंपनियों की लागत बढ़ने की आशंका गहरा गई, जिसका असर शेयर बाजार पर भी दिखा।

Advertisement

अन्य वजह

मुनाफावसूली और कमजोर संकेतों से बढ़ा दबाव

इसके अलावा, कंपनियों के पहली तिमाही के कमजोर नतीजों की आशंका, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और रुपये में कमजोरी ने भी बाजार की चाल बिगाड़ दी। बढ़ते जोखिम के माहौल में कई निवेशकों ने मुनाफावसूली को बेहतर विकल्प समझा, जिससे बिकवाली तेज हो गई। इसी वजह से बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ा और अधिकांश सेक्टर लाल निशान में कारोबार करते दिखाई दिए। अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ता तनाव कम नहीं होता है तो आगे भी बाजार में मंदी रह सकती है।

Advertisement

कीमत

सोना-चांदी की कीमतों में बढ़त

भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज मामूली बदलाव देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना महंगा होकर 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 2.27 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है। खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में CAC और FTSE गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार के S&P 500 में गिरावट दर्ज हुई है।

Advertisement