शेयर बाजार: 114 अंक टूटकर सेंसेक्स लाल निशान पर बंद, निफ्टी इतना लुढ़का
क्या है खबर?
भारतीय शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में आज (19 मई) भी गिरावट दर्ज हुई है। सेंसेक्स 114 अंक की गिरावट के साथ आज 75,200.85 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 31 अंक फिसलकर 23,618.00 अंक पर बंद हुआ है। मिडकैप शेयरों में भी आज पूरे दिन उतार-चढ़ाव भरा माहौल रहा। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 152 अंकों की बढ़त के साथ 17,413.75 अंक पर बंद हुआ है।
गेनर्स लूजर्स
ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स
टॉप गेनर्स में आज एंजल वन, वोडाफोन-आइडिया और KPIT टेक ने क्रमशः 7.91 फीसदी, 5.13 फीसदी और 5.08 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। इंफोसिस और कोफोर्ज के शेयरों में भी क्रमशः 4.76 फीसदी और 4.74 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। एस्ट्रल लिमिटेड, गेल, कोटक महिंद्रा, रेल विकास और भारत फोर्ज क्रमशः 6.26 फीसदी, 2.56 फीसदी, 2.51 फीसदी, 1.90 फीसदी और 1.78 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।
कीमत
सोना-चांदी की कीमतों में बढ़त
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज बढ़त देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना महंगा होकर 1.59 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 2.70 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है। खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में CAC और DAX बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार के S&P 500 में गिरावट दर्ज हुई है।