Page Loader
शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ हुआ बंद, सेंसेक्स 511 अंक टूटा
शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ हुआ बंद (तस्वीर: फ्रीपिक)

शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ हुआ बंद, सेंसेक्स 511 अंक टूटा

Jun 23, 2025
03:57 pm

क्या है खबर?

शेयर बाजार में आज (23 जून) सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 511 अंक की गिरावट के साथ आज 81,896.79 अंकों के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 140 अंक फिसलकर 24,971.90 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 64 अंक की बढ़त के साथ 16,420.80 अंक पर बंद हुआ।

गेनर्स लूजर्स

ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स 

टॉप गेनर्स में आज पूनावाला फाइनेंस, KEI इंडस्ट्रीज और पॉलीकैब ने क्रमशः 5.46 फीसदी, 5.16 फीसदी और 4.82 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। एंजल वन और ट्रेंट के शेयरों में भी क्रमशः 3.79 फीसदी और 3.77 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। एस्ट्रल लिमिटेड, सीमेंस, यूनाइटेड स्पिरिट्स, ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज और इंफोसिस क्रमशः 3.84 फीसदी, 3.81 फीसदी, 2.67 फीसदी, 2.51 फीसदी और 2.40 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।

वजह

क्या है बाजार में बड़ी गिरावट की वजह?

अमेरिका-ईरान तनाव के चलते आज भारतीय शेयर बाजार में तेज गिरावट दर्ज की गई। अमेरिका द्वारा ईरान की परमाणु साइटों पर हमले और होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने की आशंका ने तेल कीमतों को बढ़ा दिया, जिससे महंगाई और विदेशी निवेशकों की चिंता बढ़ी। डॉलर मजबूत हुआ और रुपया कमजोर पड़ा। वैश्विक मंदी और अन्य संघर्षों से व्यापार पर असर की आशंका भी है। निवेशकों ने जोखिम से बचते हुए बिकवाली शुरू की, जिससे बाजार में गिरावट का माहौल बन गया।

कीमत

सोना-चांदी की कीमत बढ़ी

भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज मामूली बदलाव देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना महंगा होकर 98,884 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 1.07 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है। खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में DAX और CAC गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार का S&P 500 गिरावट के साथ लाल निशान पर था।