
शेयर बाजार आज बड़ी गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 823 अंक टूटा
क्या है खबर?
शेयर बाजार में आज (12 जून) सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए।
आज सेंसेक्स 823 अंक की गिरावट के साथ 81,691.98 अंकों के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 253 अंक फिसलकर 24,888.20 अंकों के स्तर पर बंद हुआ।
मिडकैप शेयरों में भी पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 245 अंक की गिरावट के साथ 16,448.05 अंक पर बंद हुआ।
गेनर्स लूजर्स
ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स
टॉप गेनर्स में आज टोरेंट फार्मा, मैक्स हेल्थकेयर और RBL बैंक ने क्रमशः 1.65 फीसदी, 1.27 फीसदी और 1.20 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। SBI कार्ड्स और अपोलो हॉस्पिटल के शेयरों में भी क्रमशः 1.03 फीसदी और 1.00 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई।
वन 97 पेटीएम, CDSL, हिंदपेट्रो, BPCL और इनॉक्स विंड क्रमशः 6.57 फीसदी, 5.47 फीसदी, 5.38 फीसदी, 4.55 फीसदी और 4.53 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।
वजह
क्या है बाजार में बड़ी बढ़त की वजह?
शेयर बाजार में आज गिरावट के पीछे कई प्रमुख वजहें शामिल रहीं।
मध्य पूर्व में अमेरिका-ईरान तनाव, इजरायल द्वारा संभावित सैन्य कार्रवाई और परमाणु वार्ता विफल होने से वैश्विक बाजारों में डर बढ़ा। अमेरिका-चीन व्यापार सौदे को लेकर भी संदेह बना हुआ है।
इसके साथ ही, अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती में देरी की आशंका और भारतीय बाजार का बढ़ा हुआ मूल्यांकन भी बिकवाली का कारण बना। इन सभी ने निवेशकों की भावनाएं कमजोर कर दीं।
कीमत
सोना-चांदी की कीमत बढ़ी
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज बढ़त देखने को मिली है।
आज 24 कैरेट सोना महंगा होकर 97,164 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 1.06 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है।
खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में DAX और CAC गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार का S&P 500 गिरावट के साथ लाल निशान पर था।