स्टीमहाउस के शेयर आज हो सकते हैं आवंटित, 28 फीसदी ज्यादा रिटर्न का अनुमान
स्टीमहाउस के आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) का आवंटन मंगलवार (15 सितंबर) को होने की उम्मीद है। निवेशकों ने इस पेशकश को खूब पसंद किया है, यही वजह है कि यह करीब 32 गुना अधिक सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी का यह IPO कुल 414 करोड़ रुपये का था।
जिन निवेशकों को इसमें शेयर मिलेंगे, उन्हें अच्छी कमाई होने की संभावना है। ग्रे मार्केट के संकेतों के मुताबिक, 17 सितंबर को जब बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर इसके शेयर सूचीबद्ध होंगे तो 28 फीसदी तक अधिक रिटर्न मिल सकता है।
ऐसे चेक करें शेयर आवंटन का स्टेटस
अगर, आपने भी इसके IPO में बोली लगाई है तो केफिन टेक्नोलॉजीज की वेबसाइट पर यह पता लगा सकते हैं कि आपको शेयर मिले हैं या नहीं। वहां आप अपना पैन नंबर, आवेदन संख्या या DP/क्लाइंट ID डालकर जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा, निवेशक NSE या BSE की वेबसाइट पर जाकर भी अपने शेयर आवंटन का स्टेटस चेक कर सकते हैं।