NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / स्पॉटिफाई करेगी 1,500 कर्मचारियों की छुट्टी, इस साल तीसरी बार कर रही छंटनी
    अगली खबर
    स्पॉटिफाई करेगी 1,500 कर्मचारियों की छुट्टी, इस साल तीसरी बार कर रही छंटनी
    स्पॉटिफाई करेगी 1,500 कर्मचारियों की छंटनी (तस्वीर: स्पॉटिफाई न्यूजरूम)

    स्पॉटिफाई करेगी 1,500 कर्मचारियों की छुट्टी, इस साल तीसरी बार कर रही छंटनी

    लेखन प्रमोद कुमार
    Dec 04, 2023
    04:24 pm

    क्या है खबर?

    वैश्विक मंदी की आशंका के बीच शुरू हुई छंटनियों का दौर अभी तक थमा नहीं है।

    म्यूजिक स्ट्रीमिंग दिग्गज स्पॉटिफाई एक बार फिर 1,500 कर्मचारियों की छुट्टी करने जा रही है।

    कंपनी ने सोमवार को बताया कि अपनी लागत कम करने के लिए अपने कार्यबल में से 17 प्रतिशत (लगभग 1,500) कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाएगी।

    इस साल तीसरी बार है, जब कंपनी छंटनी कर रही है। जनवरी में इसने 600 और जून में 200 कर्मचारियों को निकाला था।

    कारण

    कंपनी क्यों कर रही छंटनी? 

    कर्मचारियों को भेजे पत्र में स्पॉटिफाई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) डेनियल एक ने कहा कि 2020 और 2021 में कंपनी ने ज्यादा भर्तियां कर लीं। अब ज्यादा संसाधनों के कारण लागत बढ़ गई है।

    बता दें कि कंपनी ने 2030 तक 100 करोड़ यूजर्स जोड़ने के लिए महत्वाकांक्षी योजना तैयार की है। इसके लिए उसने अरबों रुपये का निवेश किया है और पॉडकास्ट बिजनेस के लिए कई हस्तियों से हाथ मिलाया है।

    छंटनी

    इस साल हो चुकी है 2.5 लाख कर्मचारियों की छंटनी 

    छंटनी पर नजर रखने वाली वेबसाइट लेऑफ्स के अनुसार, इस साल देश और दुनिया की 1,141 कंपनियों ने 2,53,629 कर्मचारियों की छंटनी की है। इनमें ताजा नाम फिल्मिक, लोको, जेप्ज, मोजो, वॉक्स मीडिया और बाइटडांस आदि के हैं।

    इस साल के शुरुआती महीने जनवरी में सबसे ज्यादा छंटनी देखी गई, जब करीब 276 कंपनियों ने लगभग 90,000 कर्मचारियों को पिंक स्लिप थमाई थी।

    अकेले भारत की बात करें तो टेक सेक्टर में 45,000 से अधिक लोगों की नौकरियां गई हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्पॉटिफाई
    वैश्विक मंदी
    छंटनी

    ताज़ा खबरें

    कौन हैं लक्ष्मी मांचू, जो करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स' में आएंगी नजर? करण जौहर
    IPL 2025 में शानदार रहा जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    'मां' से पहले देखिए ये 5 बेहतरीन हॉरर फिल्में, IMDb पर किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग? काजोल
    इंडिगो विमान से 4,000 फीट की ऊंचाई पर टकराया पक्षी, रांची में इमरजेंसी लैंडिंग हुई इंडिगो

    स्पॉटिफाई

    स्पॉटिफाइ मोबाइल ऐप को मिला 12 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट मोबाइल ऐप्स
    फिर दिखा स्पॉटिफाइ का पहला हार्डवेयर 'कार थिंग', ऐसे करेगा काम वर्चुअल असिस्टेंट
    फेसबुक लेकर आई 'लाइव ऑडियो रूम्स' और 'साउंडबाइट्स', जल्द मिलेगा अपडेट फेसबुक
    जल्द पॉडकास्ट सब्सक्रिप्शन सर्विस ला सकती है स्पॉटिफाइ, ऐपल को देगी टक्कर ऐपल

    वैश्विक मंदी

    गोल्डमैन सैश ग्रुप 3,200 कर्मचारियों की करेगा छुट्टी, बड़ी कंपनियों में छंटनी का दौर जारी छंटनी
    माइक्रोसॉफ्ट में आज से शुरू होगी छंटनी, 11,000 कर्मचारियों की हो सकती है छुट्टी- रिपोर्ट माइक्रोसॉफ्ट
    फिलिप्स को स्लीप डिवाइस रिकॉल से घाटा, भरपाई के लिए 6,000 नौकरियां होंगी कम- रिपोर्ट छंटनी
    टेक कंपनियों ने इस साल की 88,138 कर्मचारियों की छंटनी- रिपोर्ट छंटनी

    छंटनी

    बजफीड बंद कर रही न्यूज ब्रांच, 15 प्रतिशत कर्मचारियों की करेगी छंटनी अमेरिका
    मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग ने छंटनी से प्रभावित कर्मचारियों के गुस्से को किया स्वीकार  मार्क जुकरबर्ग
    इस साल दुनियाभर की 609 टेक कंपनियों ने की 1.74 लाख कर्मचारियों की छंटनी- रिपोर्ट माइक्रोसॉफ्ट
    अमेजन ने अपने हेलो डिवीजन को बंद करने का फैसला लिया, निकाले जाएंगे कई कर्मचारी अमेजन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025