NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / भारत में इस साल टेक सेक्टर के 45,600 से अधिक कर्मचारियों की हुई छंटनी- रिपोर्ट
    अगली खबर
    भारत में इस साल टेक सेक्टर के 45,600 से अधिक कर्मचारियों की हुई छंटनी- रिपोर्ट
    भारत की 224 टेक कंपनियों ने कर्मचारियों की छंटनी की है

    भारत में इस साल टेक सेक्टर के 45,600 से अधिक कर्मचारियों की हुई छंटनी- रिपोर्ट

    लेखन बिश्वजीत कुमार
    Oct 26, 2023
    09:29 pm

    क्या है खबर?

    वैश्विक मंदी की आशंका के बीच दुनिया की 1,000 से भी अधिक टेक कंपनियां इस साल बड़ी संख्या में अपने कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी हैं।

    भारत में भी इस साल कई टेक कंपनियों और स्टार्टअप ने अपने कर्मचारियों की संख्या में बड़े स्तर पर कटौती की है।

    छंटनी ट्रैक करने वाली वेबसाइट लेऑफ्स के अनुसार, इस साल 1 जनवरी से 26 अक्टूबर के बीच भारत की 224 टेक कंपनियों ने 45,600 से भी अधिक कर्मचारियों की छंटनी की है।

    छंटनी

    भारत में इन प्रमुख कंपनियों ने की छंटनी

    ऐड टेक दिग्गज BYJU'S ने इस साल भारत में अपने 2,500 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया।

    इस साल बाइटडांस और वाइटहैट जूनियर ने 1,800-1,800 कर्मचारियों की छंटनी की है।

    स्विगी, ओला और अनएकेडमी जैसी कंपनियों ने अपने 1,000 से अधिक कर्मचारियों को निकाला है। जोमैटो, मीशो, OLX और जेस्ट मनी ने भी लगभग 100 कर्मचारियों की छंटनी की है।

    बता दें, इस साल की पहली छमाही में ही भारत में 27,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी हो चुकी थी।

    संख्या

    दुनियाभर कितने लोगों की कई नौकरी? 

    लेऑफ्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस साल 1 जनवरी से 26 अक्टूबर के बीच दुनियाभर की 1,081 टेक कंपनियों ने 2.45 लाख से भी अधिक कर्मचारियों की छंटनी की है।

    गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट ने इस साल वैश्विक स्तर पर 12,000 कर्मचारियों की छंटनी की।

    माइक्रोसॉफ्ट ने लगभग 10,000 कर्मचारियों और अमेजन ने भी लगभग 8,000 कर्मचारियों को बाहर किया है।

    हाल ही में क्वालकॉम ने 1,200 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा की है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    छंटनी

    ताज़ा खबरें

    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार
    आपके आधार कार्ड का कोई कर रहा दुरुपयोग? जानिए कैसे लगाएं पता आधार कार्ड
    सोनू निगम मीडिया पर भड़के, कहा- सठिया गए हैं क्या, एक ही बात कितनी बार बताऊं? सोनू निगम
    टी-20 क्रिकेट: एक कैलेंडर वर्ष में इन गेंदबाजों ने झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट  टी-20 क्रिकेट

    छंटनी

    अमेजन है नौकरी खोजने वालों की पसंदीदा जगह, लिंक्डइन की लिस्ट में सामने आई ये बात  लिंक्डइन
    मेटा में एक बार फिर होगी छंटनी, निकाले जाएंगे लगभग 10,000 कर्मचारी मेटा
    कू ने निकाले 30 प्रतिशत कर्मचारी, नहीं मिल रही फंडिंग कू ऐप
    बजफीड बंद कर रही न्यूज ब्रांच, 15 प्रतिशत कर्मचारियों की करेगी छंटनी अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025