Page Loader
स्पॉटिफाई में भी होगी बड़ी छंटनी, लगभग 600 कर्मचारी होंगे प्रभावित
स्पॉटिफाई अपने खर्च में कटौती करना चाह रही है (तस्वीर: अनस्प्लैश)

स्पॉटिफाई में भी होगी बड़ी छंटनी, लगभग 600 कर्मचारी होंगे प्रभावित

Jan 24, 2023
10:22 am

क्या है खबर?

स्पॉटिफाई अपने 6 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी करेगी और इससे कंपनी के लगभग 600 कर्मचारी प्रभावित होंगे। सोमवार को म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म स्पॉटिफाई के CEO डैनियल एक ने एक मेमो में इस छंटनी की घोषणा की। नवीनतम तिमाही रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 में लगभग 9,800 फुल टाइम कर्मचारी स्पॉटिफाई में कार्यरत थे। बता दें, आर्थिक मंदी की आशंका को देखते हुए दुनियाभर की अन्य टेक कंपनियों की तरह स्पॉटिफाई भी अपने खर्च में कटौती करना चाह रही है।

जानकारी

गूगल और माइक्रोसॉफ्ट में भी छंटनी

आर्थिक मंदी की आशंका को देखते हुए टेक दिग्गज गूगल ने भी पिछले हफ्ते अपने 12,000 कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा की। इससे पहले माइक्रोसॉफ्ट ने भी अपने 11,000 कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा की थी। गूगल और माइक्रोसॉफ्ट के पहले मेटा, अमेजन और ट्विटर जैसी अन्य बड़ी कंपनियां भी अपने हजारों कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी हैं। भारत में भी शेयरचैट और स्विगी समेत कई अन्य कंपनियों ने सैकड़ों की संख्या में कर्मचारियों की छंटनी की है।