नैस्डैक-100 इंडेक्स में शामिल हुई स्पसे-X, करीब 400 अरब रुपये का निवेश मिलने की उम्मीद
स्पसे-X 7 जुलाई को नैस्डैक-100 इंडेक्स में शामिल हो गई है। इस कदम से उन फंड्स को कंपनी के शेयर खरीदने होंगे, जो इस इंडेक्स को ट्रैक करते हैं।
इससे कंपनी में करीब 4.3 अरब डॉलर (करीब 400 अरब रुपये) का नया निवेश आने की संभावना है। दरअसल, नैस्डैक और FTSE रसेल जैसे बड़े स्टॉक इंडेक्स अब कंपनियों के लिए लिस्ट होने के नियम आसान कर रहे हैं। उन्होंने मुनाफे और ट्रेडिंग हिस्ट्री से जुड़ी शर्तों में ढील दी है।
स्पेस-X ने गंवाए करीब 450 अरब रुपये
एक तरफ जहां जेपी जेपी मॉर्गन जैसे बड़े बैंक इस डील से बड़े निवेश की उम्मीद कर रहे हैं, वहीं हर कोई इस बात से सहमत नहीं है। कुछ विश्लेषकों का कहना है कि स्पसे-X को पिछले साल 4.9 अरब डॉलर (करीब 450 अरब रुपये) का भारी घाटा हुआ था। साथ ही, कंपनी को अभी तक लगातार फायदा भी नहीं हुआ है।
इसके अलावा, S&P ग्लोबल इस मामले में काफी सतर्कता बरत रहा है। कंपनी को S&P 500 जैसे बड़े इंडेक्स में शामिल करने से पहले वह उसके सार्वजनिक होने के कम से कम एक साल पूरे होने का इंतजार करेगा।