AI चिप की मांग को पूरा करने के लिए दक्षिण कोरिया ने की तैयारी
बिज़नेस
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक तेजी से बढ़ रही है और इसी के साथ चिप्स की मांग भी काफी ज्यादा हो गई है। इसे देखते हुए, दक्षिण कोरिया ने अपनी सेमीकंडक्टर क्षमता को बढ़ाने के लिए टेक दिग्गज सैमसंग और SK हाईनिक्स के साथ मिलकर एक नया चिप क्लस्टर बनाने की योजना बनाई है।
इस नए क्लस्टर की घोषणा जल्द ही की जाएगी, जिसका मकसद वैश्विक दौड़ में सबसे आगे रहना है।
नई चिप फैक्ट्रियां के लिए समय सीमा तय
राष्ट्रपति के नीति सलाहकार किम योंग-बॉम ने AI की बढ़त को 'घातीय और विस्फोटक' बताया है। उनका कहना है कि इस तेजी को देखते हुए सैमसंग और SK हाईनिक्स को अपनी नई चिप फैक्ट्रियां 2034-2035 तक पूरी करनी होंगी।
इतना ही नहीं, वे दूसरे बड़े चिप हब के लिए भी जगह ढूंढ रहे हैं। दक्षिण कोरिया को सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में दुनिया की अग्रणी शक्ति बनाने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा।