SK हाईनिक्स के कर्मचारियों ने ठुकराया कंपनी का वेतन-बोनस प्रस्ताव
SK हाईनिक्स के यूनियन कर्मचारियों ने 6.3 फीसदी वेतन और बोनस के समझौते को ठुकरा दिया। उन्होंने यह सौदा इसलिए ठुकराया क्योंकि बोनस भुगतान के तरीके को लेकर कर्मचारियों में काफी चिंता थी।
दरअसल, कंपनी ने कर्मचारियों को 6.3 फीसदी वेतन बढत का प्रस्ताव दिया था, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि ज्यादातर बोनस (60 फीसदी) नकद के बजाय कंपनी के शेयरों के तौर पर दिया जाएगा, जो कई कर्मचारियों को पसंद नहीं आया।
शेयर में आई करीब 5 फीसदी की गिरावट
कर्मचारियों को नकद की जगह शेयर मिलने से परेशानी थी। खासकर इसलिए कि जून में अपने ऊंचे स्तर पर पहुंचने के बाद से ही SK हाईनिक्स के शेयरों की कीमत लगातार गिर रही थी। यह मतदान दक्षिण कोरिया के चिप उद्योग में वेतन को लेकर बढ़ते तनाव को दिखाता है।
इस खबर के सामने आने के बाद कंपनी के शेयरों में करीब 5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जिससे उन्होंने बाजार के मुकाबले खराब प्रदर्शन किया।