जून के बाद से SK हाईनिक्स के निवेशकों के करीब 45,000 अरब रुपये डूबे
दिग्गज चिप निर्माता SK हाईनिक्स के बाजार पूंजीकरण में जून के बाद से 470 अरब डॉलर (करीब 45,000 अरब रुपये) की भारी गिरावट आई है।
दुनियाभर में शेयरों की कीमतों में यह स्पेस-X के बाद दूसरी सबसे बड़ी गिरावट है। कंपनी के शेयर अपने सबसे ऊंचे स्तर से 38 फीसदी तक लुढ़क गए हैं।
इसकी वजह यह है कि मेमोरी चिप्स की बढ़ती कीमतों ने ग्राहकों को परेशान कर दिया है, जिसकी वजह से वे खरीदारी करने से कतरा रहे हैं या फिर सस्ते विकल्पों की तलाश में हैं।
विश्लेषकों को बिक्री 3 गुना होने की उम्मीद
इस बिकवाली ने SK हाईनिक्स पर सबकी नजरें टिका दी हैं, खासकर इसकी अमेरिकी स्टॉक लिस्टिंग और इसके शेयरों से जुड़े नए ETFs के लॉन्च होने के बाद।
हालांकि, विश्लेषकों का मानना है कि इस तिमाही में कंपनी की बिक्री 3 गुना से भी ज्यादा बढ़कर लगभग 57 अरब डॉलर (करीब 5,400 अरब रुपये) तक पहुंच जाएगी। इसके बावजूद, हर कोई मेटा और सैमसंग जैसी बड़ी टेक कंपनियों के नतीजों का इंतजार कर रहा है।
सवाल यह भी है कि क्या SK हाईनिक्स अपने शेयरधारकों को अच्छा रिटर्न दिला पाएगा क्योंकि पूरा टेक हार्डवेयर सेक्टर लागत और मांग की अनिश्चितता से जूझ रहा है।