दक्षिण कोरियाई चिप निर्माता SK हाईनिक्स कर रही अमेरिका में लिस्टिंग की तैयारी
दक्षिण कोरिया की दिग्गज चिप निर्माता SK हाईनिक्स अमेरिकी शेयर बाजार में लिस्टिंग की तैयारी कर रही है। कंपनी ने अपने वित्तीय ब्योरे नियामकों के पास जमा कर दिए हैं।
इससे कंपनी को ज्यादा वैश्विक निवेशकों को लुभाने और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच बनाने की उम्मीद है। अमेरिकन डिपॉजिटरी रिसिप्ट्स (ADR) लिस्टिंग का ऐलान मार्च में ही कर दिया गया था और इस साल के आखिर तक इसके पूरा होने की उम्मीद है।
करीब 2,400 अरब रुपये जुटाने की योजना
इस लिस्टिंग से कंपनी 26 अरब डॉलर (करीब 2,400 अरब रुपये) तक जुटाए जा सकते हैं। यह दक्षिण कोरिया की अब तक की सबसे बड़ी विदेशी पेशकशों में से एक हो सकती है।
SK हाईनिक्स के शेयर इस साल 300 फीसदी से ज्यादा बढ़ गए हैं। इसकी वजह उसके हाई-बैंडविड्थ मेमोरी चिप्स हैं, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टेक्नोलॉजी को पावर देते हैं।
सिटीग्रुप, जेपी मॉर्गन, गोल्डमैन सैक्स और बैंक ऑफ अमेरिका जैसे बड़े बैंक इस सौदे का प्रबंधन कर रहे हैं। अगर, 3 जुलाई तक सारी समीक्षाएं पूरी हो जाती हैं तो उसके तुरंत बाद शेयर ट्रेडिंग शुरू हो सकती है।