LOADING...
चांदी की कीमत में 4 फीसदी गिरावट, सोने के दाम भी घटे
सोना-चांदी की कीमत में गिरावट जारी है

चांदी की कीमत में 4 फीसदी गिरावट, सोने के दाम भी घटे

Feb 02, 2026
10:21 am

क्या है खबर?

भारतीय बाजार में सोमवार (2 फरवरी) को भी सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमत 4 फीसदी गिरकर 2.55 लाख रुपये/किलोग्राम पर पहुंच गई। यह 30 जनवरी को 4.2 लाख रुपये के उच्चतम स्तर से 39 फीसदी से अधिक गिर चुकी है। दूसरी तरफ MCX पर अप्रैल वायदा सोना शुरुआती कारोबार में 2 फीसदी से अधिक गिरकर 1.45 लाख रुपये/10 ग्राम के स्तर के करीब कारोबार कर रहा था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार 

वैश्विक बाजारों में कितनी रही है कीमत?

वैश्विक बाजारों में सुधार देखने को मिला, जहां शुरुआती कारोबार में लगभग 12 फीसदी की गिरावट के बाद हाजिर चांदी 8 फीसदी से अधिक बढ़कर 84.140 डॉलर प्रति औंस (2.48 लाख रुपये/किलाेग्राम) पर पहुंच गई। अप्रैल में अमेरिकी सोने के वायदा अनुबंध की कीमत गिरकर 4,605.49 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस (1.25 लाख रुपये/10 ग्राम) हो गई। शुरुआती एशियाई कारोबार के दौरान 4 फीसदी की गिरावट के बाद हाजिर सोने की कीमत में 1 फीसदी तक की रिकवरी हुई।

कारण 

इस कारण गिरे सोने-चांदी के दाम

कीमती धातुओं की भाव में गिरावट निवेशकों के डॉलर के मजबूत होने और आज से CME मार्जिन के बढ़ने के बीच कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते मुनाफावसूली जारी रखने के कारण आई है। पिछले एक साल में कीमती धातुओं की कीमतों में अभूतपूर्व उछाल आया है, जिसने अनुभवी व्यापारियों को भी आश्चर्यचकित कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा केविन वॉर्श को अगला फेडरल रिजर्व अध्यक्ष नामित करने के बाद डॉलर को मजबूती मिली, जिससे सोना-चांदी की कीमत गिरी।

Advertisement