सिचुआन नियुटस ट्रेडिशनल चाइनीज मेडिसिन कंपनी ने हांगकांग स्टॉक एक्सचेंज में धमाकेदार शुरुआत की है। पहले ही दिन इसके शेयरों में 119.2 फीसदी की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई।
इसके शेयर 51.30 हांगकांग डालर (करीब 1,400 रुपये) पर खुले, जो इसकी आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) कीमत से भी ज्यादा थे।
आखिरी जानकारी के अनुसार, ये शेयर 83 हांगकांग डालर (करीब 990 रुपये) पर कारोबार कर रहे थे। कंपनी ने अपने IPO के जरिए कुल मिलाकर लगभग 26.20 करोड़ हांगकांग डॉलर (करीब 310 करोड़ रुपये) जुटाए।
IPO 2,190 गुना ज्यादा सब्सक्राइब हुआ
इस IPO को लेकर निवेशकों में काफी उत्साह देखा गया। खुदरा निवेशकों ने इसे 2,190.99 गुना ज्यादा सब्सक्राइब कर दिया। इस नई पूंजी के जरिए नियुटस अपनी उत्पादन क्षमता को बढ़ाएगा, नए वेलनेस उत्पाद बाजार में लाएगा और चीन, वियतनाम और मलेशिया में अपना विस्तार करेगा।