श्री बालाजी टेक्सटाइल्स के IPO में लिस्टिंग पर 80 फीसदी उछाल
बिज़नेस
माला साड़ी बनाने वाली श्री बालाजी (माला) टेक्सटाइल्स ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) लघु एवं मध्यम उद्योग (SME) प्लेटफॉर्म पर धमाकेदार शुरुआत की है।
कंपनी के शेयर आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) प्राइस बैंड 66-70 रुपये से करीब 80 फीसदी ऊपर, यानि लगभग 126 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट होने की उम्मीद है। इससे शुरुआती निवेशकों को बड़ा फायदा मिलने वाला है।
IPO को 186 गुना ज्यादा मिले आवेदन
खुदरा निवेशकों ने IPO में जबरदस्त रुचि दिखाई। केवल इसी श्रेणी में 228.24 गुना बोलियां मिलीं। ऑफर किए गए शेयरों के मुकाबले 186.34 गुना अधिक आवेदन आए।
गैर-संस्थागत और संस्थागत निवेशकों ने भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कंपनी ने इस IPO से 18.90 करोड़ रुपये जुटाए हैं, जिनका इस्तेमाल वह अपने वर्किंग कैपिटल और कारोबार को आगे बढ़ाने में करेगी।