शिपरोकेट के IPO ने निवेशकों को दिया 35 फीसदी का मुनाफा
ई-कॉमर्स लाजिस्टिक्स स्टार्टअप शिपरोकेट के लिए बुधवार (19 अगस्त) का दिन बहुत खास रहा। इसके शेयर स्टॉक मार्केट में 131 रुपये पर लिस्ट हुए, जो इसके आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) कीमत 97 रुपये से 35 फीसदी ज्यादा है।
निवेशकों में इस कंपनी को लेकर काफी जोश था। इसीलिए इसका 1,617 करोड़ का IPO 99 गुना सब्सक्राइब हुआ।
IPO का लक्ष्य घटाकर किया 1,617 करोड़ रुपये
इस IPO में कंपनी के नए शेयर और पुराने निवेशकों द्वारा बेचे गए शेयर दोनों शामिल थे। शुरुआत में कंपनी ने 2,342 करोड़ रुपये जुटाने का सोचा था, लेकिन बाद में इसे घटाकर 1,617 करोड़ कर दिया गया।
बड़े संस्थागत निवेशकों ने इसमें सबसे आगे रहकर हिस्सा लिया और उन्होंने अपना हिस्सा 123 गुना बुक करवाया। छोटे और खुदरा निवेशकों ने भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का राजस्व 24 फीसदी बढ़कर 2,024 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, इस दौरान उसका घाटा थोड़ा बढ़कर 79 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। फिर भी, शिपरोकेट का यह शानदार प्रदर्शन भारतीय टेक स्टार्टअप्स में बढ़ते भरोसे का एक बड़ा संकेत है।