एंटी-ड्रोन स्मार्ट बॉर्डर सिस्टम लॉन्च से जेन टेक्नोलॉजीज के शेयर 4 फीसदी चढ़े
जेन टेक्नोलॉजीज की ओर से इंटीग्रेटेड स्मार्ट बॉर्डर सूट (ISBS) नाम का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से चलने वाला एंटी-ड्रोन स्मार्ट बॉर्डर सिस्टम लॉन्च किया है।
इसका मकसद पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगी भारत की सीमाओं को सुरक्षित बनाना है। यह लॉन्च सरकार के 'स्मार्ट बॉर्डर' अभियान के साथ बिल्कुल फिट बैठता है, जिसमें एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है।
इससे कंपनी के शेयरों में बुधवार (27 मई) को करीब 4 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।
सीमाओं की सुरक्षा के लिए होगा AI का इस्तेमाल
ISBS सिर्फ कैमरों तक सीमित नहीं है। यह AI का इस्तेमाल करके ड्रोन को पहचानता है और उन्हें रोकता भी है। इसे गाड़ियों पर लगाया जा सकता है या फिर पोर्टेबल तरीके से भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें सुराग लगाने के लिए मानवरहित जमीनी वाहन भी शामिल हैं।
खतरों से निपटने के लिए इसमें इंटरसेप्टर ड्रोन भी मौजूद हैं। हर मौसम में निगरानी के लिए थर्मल इमेजिंग से लैस रिमोट-कंट्रोल्ड वेपन स्टेशन भी हैं।
इसके अलावा, घुसपैठ, ड्रोन से होने वाली तस्करी और हाइब्रिड वॉरफेयर जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए खास उपकरण भी शामिल किए गए हैं। यह स्वदेशी स्मार्ट सिक्योरिटी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।