
शेयर बाजार में 800 अंक ऊपर चढ़ा सेंसेक्स, क्या है इस तेजी की वजह?
क्या है खबर?
भारतीय शेयर बाजार में आज (20 जून) बड़ी बढ़त देखने को मिल रही है।
इजरायल और ईरान के बढ़ते तनाव के बीच आज सुबह बाजार खुलने के कुछ देर बाद ही सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त उछाल देखा गया।
सेंसेक्स 800 अंक बढ़कर 82,186 पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 25,040 तक चढ़ गया। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी तेजी रही है।
निवेशकों को एक ही दिन में लगभग 3 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ।
शेयर
शॉर्ट कवरिंग और सस्ते शेयरों की खरीद
भारतीय शेयर बाजार में हाल की गिरावट के बाद शॉर्ट कवरिंग देखी जा रही है।
विशेषज्ञों का मानना है कि निवेशक अब सस्ते मूल्य पर अच्छे शेयर खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं। इजरायल और ईरान के बीच तनाव में कमी की उम्मीद से भी बाजार में मजबूती आई है।
अगर दोनों देशों के बीच तनाव नहीं बढ़ा तो बाजार में और तेजी की संभावना है। गिरावट के बाद की रिकवरी ने निवेशकों को उत्साहित किया है।
तेल
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से राहत
ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों में 2 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आने से घरेलू बाजार में सकारात्मक रुख बना। तेल की कीमतें 77 डॉलर प्रति बैरल के करीब हैं। इससे भारत जैसे तेल आयातक देश को राहत मिलती है।
विशेषज्ञों का कहना है कि अगर कीमतें 80 डॉलर से नीचे बनी रहती हैं तो भारतीय बाजार को कोई नकारात्मक असर नहीं होगा। अमेरिका की ईरान नीति पर स्थिति साफ नहीं है, जिससे तेल बाजार में दबाव दिख रहा है।
अन्य
FPI की वापसी और तकनीकी संकेत मजबूत
डॉलर इंडेक्स में गिरावट और भारतीय अर्थव्यवस्था की अच्छी स्थिति के चलते FPI ने फिर से भारतीय बाजार में निवेश शुरू किया है।
हाल ही में उन्होंने 934 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं। इसके साथ ही, निफ्टी तकनीकी रूप से 25,000 के पार जाने की कोशिश कर रहा है।
विश्लेषकों के अनुसार, अगर निफ्टी 24,900 के ऊपर स्थिर रहता है, तो यह और ऊपर जा सकता है। इससे बाजार में तेजी को तकनीकी समर्थन भी मिला है।