शांतनु रूज ने AI में करियर के लिए दिया सफलता का मूलमंत्र
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तेजी से कारोबारों और उद्योग में कामकाज का अहम हिस्सा बन रहा है, खासकर शुरुआती स्तर की नौकरियों में।
टीमलीज एडटेक के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) शांतनु रूज ने बताया कि जैसे-जैसे AI फैलेगा, नियम और इससे जुड़ी लागत तय करेगी कि यह हमारे रोजमर्रा के जीवन को कितना प्रभावित करेगा?
उन्होंने बताया कि केवल बुनियादी AI की जानकारी होना काफी नहीं है। अपने क्षेत्र की गहरी समझ और AI कौशल का मेल ही आपको भीड़ से अलग पहचान दिलाता है।
ऑनलाइन पढ़ाई और इंटर्नशिप पर दिया जोर
वर्तमान में कंपनियां ऐसे लोग चाहती हैं, जो बदलाव के लिए तैयार हों, तकनीक की समझ रखते हों और जिनके पास केवल डिग्री नहीं, बल्कि व्यावहारिक अनुभव भी हो।
रूज ने चेतावनी दी है कि नौकरी बाजार को असल में किस चीज की जरूरत है, यह समझे बिना केवल ट्रेंडी AI कोर्स के पीछे भागना ठीक नहीं है।
इसके बजाय, उन्होंने सलाह दी है कि ऑनलाइन पढ़ाई के साथ-साथ इंटर्नशिप या असली प्रोजेक्ट्स पर काम करना चाहिए, ताकि आप काम की जगह के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकें।
उनके मुताबिक, AI का असर जलवायु परिवर्तन जितना ही अटल है, इसलिए अभी से व्यावहारिक कौशल हासिल करना अपने करियर को भविष्य के लिए सुरक्षित रखने का सबसे जरूरी कदम है।