5 दिग्गज कंपनियों ने पूंजीकरण में जोड़े 1.54 लाख करोड़ रुपये
पिछले सप्ताह देश की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 5 ने शानदार प्रदर्शन किया और अपने कुल बाजार पूंजीकरण में 1.54 लाख करोड़ रुपये का इजाफा किया।
यह बढ़त कंपनियों के मजबूत तिमाही नतीजों और शेयर बाजार में आए सकारात्मक रुझान के कारण हुई, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़कर बंद हुए।
TCS का मुनाफा 4.61 फीसदी बढ़ा
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने इस सप्ताह सबसे शानदार प्रदर्शन किया। कंपनी का मुनाफा 4.61 फीसदी बढ़कर 13,349 करोड़ रुपये हो गया, वहीं इसकी पूंजीकरण में 72,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का उछाल आया। ICICI बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के पूंजीकरण में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली, लेकिन सभी कंपनियों के लिए यह सप्ताह फायदेमंद नहीं रहा।
इस सप्ताह L&T, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC), भारती एयरटेल, HDFC बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार पूंजी में गिरावट आई और L&T को इनमें सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।