6 मूल्यवान कंपनियों के पूंजीकरण में एक लाख करोड़ रुपये का इजाफा
पिछले सप्ताह देश की 6 सबसे मूल्यवान कंपनियों का कुल मूल्यांकन एक लाख करोड़ रुपये बढ़ गया। इस बढ़त में भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस का सबसे बड़ा योगदान रहा, जिसके चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में अच्छा उछाल देखने को मिला।
रिलेटिगे ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और शोध प्रमुख अजीत मिश्रा ने बताया कि बेहतर वस्तु एवं सेवा कर (GST) आंकड़े और औद्योगिक गतिविधियों में सुधार ने इस तेजी को और मजबूत किया।
एयरटेल को हुआ 36,000 करोड़ रुपये का फायदा
इस बढ़ोतरी में एयरटेल के पूंजीकरण में 36,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का उछाल आया, वहीं बजाज फाइनेंस के मूल्यांकन में भी 33,000 करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
इन दोनों के अलावा, ICICI बैंक और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने भी बढ़त हासिल की। दूसरी तरफ, देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज को करीब 19,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, लेकिन इसके बावजूद वह अभी भी शीर्ष पर बनी हुई है। L&T, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयरों में भी पिछले सप्ताह हल्की गिरावट देखने को मिली।