LOADING...
शेयर बाजार में 1,000 अंक टूटा सेंसेक्स, क्या है गिरावट की प्रमुख वजहें?
शेयर बाजार में भारी गिरावट

शेयर बाजार में 1,000 अंक टूटा सेंसेक्स, क्या है गिरावट की प्रमुख वजहें?

Mar 11, 2026
01:36 pm

क्या है खबर?

ईरान युद्ध के कारण भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। आज बाजार खुलने के कुछ देर बाद से ही सेंसेक्स और निफ्टी में तेज गिरावट दर्ज की गई। कारोबार के दौरान सेंसेक्स करीब 1,000 अंक टूटकर 77,161 पर आ गया, जबकि निफ्टी भी 1 प्रतिशत फिसलकर 23,971 पर पहुंच गया। बाजार में बिकवाली बढ़ने से निवेशकों की संपत्ति में भारी कमी आई और कुल मार्केट कैप में 2 लाख करोड़ रुपये की गिरावट देखी गई।

#1

बैंकिंग शेयरों में प्रॉफिट बुकिंग से दबाव

बाजार में गिरावट की एक बड़ी वजह बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर के शेयरों में प्रॉफिट बुकिंग रही। HDFC बैंक, ICICI बैंक, एक्सिस बैंक और बजाज फाइनेंस जैसे बड़े शेयरों में बिकवाली देखने को मिली है। इन शेयरों में गिरावट का असर सीधे सेंसेक्स और निफ्टी जैसे प्रमुख इंडेक्स पर पड़ा है। इसके साथ ही, रिलायंस और भारती एयरटेल जैसे बड़े शेयरों में कमजोरी आने से भी बाजार पर दबाव बढ़ गया।

#2

रुपये की कमजोरी से बिगड़ा बाजार का माहौल

भारतीय रुपये में कमजोरी भी बाजार गिरने की एक बड़ी वजह बनी। डॉलर के मुकाबले रुपया लगभग 92 के करीब पहुंच गया। रुपये के कमजोर होने से विदेशी निवेशकों का भरोसा कम हो सकता है और वे बाजार से पैसा निकाल सकते हैं। इसके अलावा, कमजोर रुपया महंगाई बढ़ने का संकेत भी देता है, जिससे ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका बढ़ जाती है और इसका असर शेयर बाजार पर पड़ता है।

Advertisement

#3

विदेशी निवेशकों की बिकवाली और तेल कीमतें

शेयर बाजार पर दबाव बढ़ने की एक और वजह विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली है। मार्च के शुरुआती दिनों में ही विदेशी निवेशकों ने हजारों करोड़ रुपये के भारतीय शेयर बेच दिए हैं। इसके साथ ही कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और ईरान से जुड़े भू-राजनीतिक तनाव ने भी बाजार की चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर यह तनाव लंबे समय तक चलता है तो बाजार पर और असर पड़ सकता है।

Advertisement