25 लाख रुपये के निवेश में मिलेगा प्रोफेशनल फंड मैनेजमेंट
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने म्यूचुअल फंड- ओनली पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज (MF-PMS) नाम की एक नई श्रेणी पेश करने का प्रस्ताव दिया है।
इसके तहत लोग म्यूचुअल फंड्स, एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (FTF) और दूसरे फंड्स में एक प्रोफेशनल मैनेजर के जरिए पैसा लगा सकेंगे। उन्हें खुद शेयर चुनने की झंझट नहीं होगी।
इसका मुख्य मकसद है कि एक्सपर्ट पोर्टफोलियो मैनेजमेंट हर किसी के लिए आसान बने और लोग बेझिझक इसमें निवेश कर सकें।
कुल संपत्ति की शर्त भी घटाई
इस प्रस्ताव के तहत, निवेश की न्यूनतम राशि 50 लाख से घटकर 25 लाख रुपये हो जाएगी, ताकि ज्यादा लोग इसमें जुड़ सकें।
MF-PMS बिजनेस शुरू करना भी अब आसान हो जाएगा क्योंकि इसके लिए कुल संपत्ति की शर्त भी घटाकर 2 करोड़ रुपये कर दी गई है।
साथ ही, फीस पर भी एक सीमा तय की गई है, जो कुल प्रबंधित एसेट्स का 2.5 फीसदी से ज्यादा नहीं होगी। इतना ही नहीं, परफॉर्मेंस के आधार पर चार्ज लेने की छूट भी दी गई है।
अगर, आपको इन बदलावों को लेकर कोई सुझाव देना है तो SEBI ने इसके लिए 13 अगस्त तक का समय दिया है। आपके सुझावों से ही यह तय होगा कि यह नया सिस्टम कैसे काम करेगा।