भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) भारतीय प्रतिभूति बाजार को और सुरक्षित बनाने के लिए अपना खुद का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल बनाने की संभावना तलाश रहा है।
यह विचार SEBI के अध्यक्ष तुहिन कांत पांडे ने मार्केट महाकुंभ 2026 में बताया था।
उनका मकसद डाटा प्राइवेसी की चिंताओं को दूर करना और इसे भारत में ही विकसित करके डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर का हिस्सा बनाना है।
AI इंजीनियर्स को करेंगे प्रशिक्षित
पांडे ने इस बात पर जोर दिया कि AI की तेज रफ्तार को देखते हुए संवेदनशील डाटा को सुरक्षित रखना सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
इसी काम को सफल बनाने के लिए SEBI ने राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट्स (NISM) के साथ हाथ मिलाया है।
उनका लक्ष्य AI का इस्तेमाल करके अलर्ट पहचानने, प्रतिक्रियाओं को ऑटोमेट करने और साइबर सुरक्षा को मजबूत करने में इंजीनियर्स को ट्रेनिंग देना है। इससे जैसे-जैसे तकनीक आगे बढ़ेगी, बाजार भी सुरक्षित बने रहेंगे।