रत्नादीप रिटेल को 400 करोड़ रुपये के IPO को SEBI से मिली मंजूरी
हैदराबाद की जानी-मानी सुपरमार्केट चेन रत्नादीप रिटेल को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) से अपने 400 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) लाने की मंजूरी मिल गई है।
इस ऑफर में कंपनी नए शेयर जारी करेगी और इसके मौजूदा प्रमोटर भी अपने कुछ शेयर बेचेंगे। यह कंपनी के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
2,200 करोड़ रुपये से ज्यादा का राजस्व कमाया
रत्नादीप के आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक राज्यों में कुल 190 स्टोर हैं। यह कंपनी खाने-पीने का सामान, किराना और किफायती फैशन उत्पाद के लिए मशहूर है।
वित्त वर्ष 2026 में रत्नादीप ने 2,223 करोड़ रुपये का राजस्व कमाया और उसे 36.7 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। IPO से जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी अपने 40 करोड़ रुपये के कर्ज को चुकाने, 260 करोड़ रुपये की लागत से नए स्टोर खोलने और बाकी पैसों से अपने आम कामकाज चलाने में करेगी। इस फंड से कंपनी अपनी ग्रोथ को आगे बढ़ाना चाहती है।