Page Loader
SEBI अध्यक्ष पद के लिए आवेदन हुआ शुरू, जानिए कितना होता वेतन और कार्यकाल 
SEBI अध्यक्ष पद के लिए आवेदन हुआ शुरू

SEBI अध्यक्ष पद के लिए आवेदन हुआ शुरू, जानिए कितना होता वेतन और कार्यकाल 

Jan 27, 2025
12:43 pm

क्या है खबर?

वित्त मंत्रालय ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के अध्यक्ष पद के लिए आवेदन मांगे हैं। सरकार ने इस संबंध में विज्ञापन जारी किया है, जिसमें SEBI अध्यक्ष पद के लिए आवेदन भेजने का अनुरोध किया गया है। इस पद के लिए उम्मीदवारों को 17 फरवरी, 2025 तक आवेदन भेजने होंगे, जो मुंबई में SEBI अध्यक्ष के रूप में काम करेंगे। बता दें कि वर्तमान SEBI अध्यक्ष माधबी पुरी बुच का कार्यकाल अगले महीने समाप्त होने वाला है।

वेतन

SEBI अध्यक्ष का वेतन और कार्यकाल

विज्ञापन में बताया गया है कि SEBI अध्यक्ष का कार्यकाल अधिकतम 5 वर्षों का होगा या जब तक वे 65 वर्ष के नहीं हो जाते, जो भी पहले हो। अध्यक्ष के वेतन के 2 विकल्प दिए गए हैं, जिसमें पहला भारत सरकार के सचिव के बराबर वेतन और दूसरा, 5.62 लाख रुपये प्रति माह (घर और कार के बिना) का वेतन है। उम्मीदवारों को इन दोनों विकल्पों में से कोई भी एक चुनने का अधिकार होगा।

कार्यकाल

माधबी पुरी बुच का कार्यकाल कब होगा समाप्त?

वर्तमान SEBI अध्यक्ष माधबी का कार्यकाल 28 फरवरी, 2025 में समाप्त हो जाएगा। उन्हें मार्च, 2022 में 3 वर्ष की अवधि के लिए SEBI अध्यक्ष नियुक्त किया गया था और वह इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला थीं। हालांकि, उनके कार्यकाल के दौरान अडाणी समूह से जुड़े कुछ बड़े विवाद सामने आए।। हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में उनके खिलाफ आरोप लगाए गए, जिससे उनके कार्यकाल पर सवाल उठे हैं।