स्क्रिपबॉक्स ने ग्राहक बढ़ाने के लिए किया ब्लूचिप कैपिटल का अधिग्रहण
बेंगलुरु स्थित वेल्थ मैनेजमेंट स्टार्टअप स्क्रिपबॉक्स ने नई दिल्ली स्थित वेल्थ मैनेजमेंट फर्म ब्लूचिप कैपिटल का अधिग्रहण कर लिया है। इसका मकसद ग्राहक संख्या बढ़ाना और सलाहकार सेवाओं को बेहतर बनाना है। इस सौदे की कीमत का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन ब्लूचिप के सभी कर्मचारी और ग्राहक अब स्क्रिपबॉक्स के इकोसिस्टम का हिस्सा बन जाएंगे।
ब्लूचिप ने रवि कोहली के नेतृत्व में बनाया भरोसा
रवि कोहली के नेतृत्व में ब्लूचिप कैपिटल ने 3 दशकों से ग्राहकों के साथ गहरे रिश्ते बनाए हें। स्क्रिपबॉक्स का कहना है कि वे इस भरोसे को बनाए रखना चाहते हें और उद्योग में उत्तराधिकार योजना बनाने में मदद करना चाहते हें।
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अतुल सिंघल ने बताया, "हम उस बदलाव के लिए सबसे भरोसेमंद पार्टनर बनना चाहते हें।" स्क्रिपबॉक्स साल 2012 में शुरू हुआ थी और एसेल, निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस जैसे बडे निवेशकों से 8.4 करोड़ डॉलर (करीब 780 करोड़ रुपये) जुटा चुका है।