सऊदी अरामको ने AI कंपनी हुमैन में 49 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी
सऊदी अरामको ने हुमेन नाम की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी में 49 फीसदी की हिस्सेदारी खरीद ली है। अरामको इस उभरती हुई कंपनी में इस साल करीब 2.6 अरब डॉलर (करीब 245 अरब रुपये) का निवेश करेगी।
इस निवेश का मकसद अरामको की वैश्विक AI क्षमताओं को बढ़ाना और स्मार्ट टेक्नोलॉजी की बढ़ती मांग का फायदा उठाना है। हुमेन का बचा हुआ हिस्सा सऊदी अरब के सार्वजनिक निवेश कोष (PIF) के पास है।
3 गीगावाट के डाटा सेंटर बनाने का लक्ष्य
अरामको के साथ आने से हुमेन का लक्ष्य 2030 तक बड़े नए डाटा सेंटर स्थापित करना है, जिनकी कुल क्षमता 3 गीगावाट होगी। इसके अलावा, कंपनी अपनी अरबी भाषा में AI टूल्स और क्लाउड प्लेटफॉर्म को भी मजबूत करेगी।
मई, 2025 में शुरू होने के बाद से हुमेन ने इस क्षेत्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर और क्लाउड प्लेटफॉर्म बनाने पर खास ध्यान दिया है। अरामको के लिए यह कदम उसके कारोबार में एडवांस टेक्नोलॉजी को जोड़ने की उसकी कोशिशों के अनुरूप है।
अरामको ने 2023 से अब तक टेक्नोलॉजी से संबंधित परियोजनाओं से 11.3 अरब डॉलर (करीब 1,000 अरब रुपये) का मूल्य अर्जित किया है।