सत्य नडेला ने सस्ते चीनी मॉडल आने के बाद भी अमेरिका को AI में बताया आगे
माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सत्य नडेला चीन से आने वाले सस्ते आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल को लेकर चिंतित नहीं हैं।
हाल ही में CNN के साथ हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि किमी K3 जैसे सस्ते और ताकतवर मॉडल भी अमेरिकी टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर पर ही निर्भर करते हैं।
नडेला मानते हैं कि अमेरिका में बने सिस्टम पर यह भरोसा ही उसे AI की तेजी से बदलती दुनिया में आगे रखता है।
अमेरिकी ओपन इकोसिस्टम की बताई खूबी
नडेला ने यह भी बताया कि अमेरिका इसलिए प्रतिस्पर्धी बना हुआ है क्योंकि यहां एक ओपन इकोसिस्टम है, जहां लोग मिलकर नए-नए आइडियाज पर काम कर सकते हैं।
उन्होंने कहा, "हम इसलिए कॉम्पिटिटिव बने क्योंकि हमने अपनी टेक्नोलॉजी शेयर की, एक ऐसा रिच इकोसिस्टम बनाया जहां दूसरे भी हिस्सा ले सकें और लोगों ने इस इकोसिस्टम को संभालने के लिए हम पर भरोसा दिखाया।" इसलिए, जहां डीपसीक जैसे चीनी मॉडल हलचल मचा रहे हैं, वहीं नडेला का मानना है कि अमेरिका का सुरक्षा, विश्वास और बड़े निवेश (माइक्रोसॉफ्ट और OpenAI) की साझेदारी पर दिया गया ध्यान ही उसे बाकी सबसे अलग करता है।