भारतीय AI स्टार्टअप सरवम ने जुटाई करीब 2,200 करोड़ रुपये की फंडिंग
भारतीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्टार्टअप सरवम ने हाल ही में 23.40 करोड़ डॉलर (करीब 2,200 करोड़ रुपये) की फंडिंग जुटाई है।
इस निवेश के बाद कंपनी का मूल्यांकन 1.5 अरब डॉलर (करीब 140 अरब रुपये) पर पहुंच गई है और इसी के साथ यह स्टार्टअप यूनिकॉर्न बन गया है।
इस फंडिंग राउंड का नेतृत्व HCLटेक ने किया, जिसमें बेसेमर वेंचर पार्टनर्स और खोसला वेंचर्स जैसे जाने-माने निवेशक भी शामिल थे।
वैश्विक स्तर पर भर्ती और विस्तार की योजना
इस नए फंड का इस्तेमाल सरवम दुनियाभर में अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए करेगा। कंपनी बेहतरीन प्रतिभाओं को भर्ती करेगी और बड़े AI मॉडल विकसित करेगी। इसके लिए सैन फ्रांसिस्को में भी एक कार्यालय खोलने की योजना है, ताकि दुनियाभर से बेहतरीन प्रतिभाओं को अपनी टीम से जोड़ सके।
कंपनी के API का इस्तेमाल पिछले 6 महीनों में लगभग 10 गुना बढ़ गया है और वह रोजाना 20 लाख से भी ज्यादा वॉयस इंटरैक्शन संभाल रही है।
कंपनी भारत और अन्य देशों के व्यवसायों के लिए सस्ते AI टूल्स बनाने पर भी काम कर रही है, जिसमें स्मार्ट ग्लास जैसे पहनने योग्य उपकरण शामिल हैं।