साइबर हमलों के बढ़ते खतरे को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) अब बैंकों के साथ और भी सक्रिय हो गया है। RBI बैंकों की शीर्ष टेक्नोलॉजी और प्रबंधन टीमों के साथ लगातार बैठकें कर रहा है।
इसका मकसद यह पक्का करना है कि हर बैंक की साइबर सुरक्षा मजबूत बनी रहे।
SBI में डाटा लीक के बाद बढ़ी चिंता
पिछले अक्टूबर में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में हुए एक बड़े डाटा लीक के बाद केंद्रीय बैंक इस मामले पर खास ध्यान दे रहा है। खास तौर पर उसकी कोशिश है कि बैंकों की कमजोरियों का पता लगाकर डिजिटल सुरक्षा को और मजबूत किया जाए।
खासकर API, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन और एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग जांचों पर विशेष जोर दिया जा रहा है। RBI का लक्ष्य साफ है कि जैसे-जैसे बैंकिंग डिजिटल होती जा रही है, आपके पैसों को सुरक्षित रखना।