रेंटोमोजो 9 सितंबर को लॉन्च कर सकती है अपना IPO
रेंटोमोजो का आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) 9 से 11 सितंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। कंपनी का लक्ष्य है कि वह 150 करोड़ रुपये के नए शेयर और पुराने शेयर बेचकर 1,105.6 करोड़ जुटाए। 404 रुपये प्रति शेयर के ऊपरी प्राइस बैंड पर कंपनी का मूल्यांकन करीब 4,200 करोड़ रुपये हो सकता है।
निवेशकों को मिल सकता है 152 गुना तक रिटर्न
कुछ शुरुआती निवेशकों को बड़ा मुनाफा होने की उम्मीद है। इनमें एक्सेल इंडिया को अपने निवेश पर करीब 8.63 गुना, मैडिसन इंडिया को लगभग 7.22 गुना, वैल्यूक्वेस्ट और एडलवाइस दोनों को करीब 5.4 गुना रिटर्न मिल सकता है।
इन सब में सबसे खास बात यह है कि नजारा टेक्नोलॉजीज के संस्थापक नीतीश मित्तर्सैन को ऑफर फोर सेल (OFS) के जरिए करीब 6 करोड़ रुपये के शेयरों पर 152 गुना तक का जबरदस्त रिटर्न मिल सकता है।
वित्त वर्ष 2026 में कमाया 387 करोड़ रुपये का राजस्व
वित्त वर्ष 2026 में रेंटोमोजो का राजस्व सालाना 45.5 फीसदी बढ़कर 387 करोड़ रुपये हो गया, वहीं कंपनी का कर पश्चात लाभ (PAT) 142 फीसदी की जोरदार बढ़ोतरी के साथ 104.2 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इस मजबूत ग्रोथ से उम्मीद है कि कंपनी को सार्वजनिक बाजार में दस्तक करने से पहले अपने विस्तार के लिए और ताकत मिलेगी।