रिलायंस पावर के AI क्षेत्र में उतरने से शेयरों में आया 18 फीसदी का उछाल
बिज़नेस
रिलायंस पावर की ओर से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और उससे जुड़ी नई जमाने की टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कदम रखने की घोषणा के चलते बुधवार को शुरुआती कारोबार में इसके शेयरों में 18 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त हुई। शेयर 29.40 रुपये के उच्चतम स्तर तक पहुंच गए थे। हालांकि, सुबह 11 बजे तक 28.98 रुपये पर स्थिर हुए, जो पिछले दिन के मुकाबले लगभग 17 फीसदी ज्यादा थे।
सहायक कंपनियों के बदले नाम
कंपनी अब अपना पूरा ध्यान AI और टेक सर्विसेज पर लगा रही है। यही नहीं उसने अपने कई सहायक कंपनियों के नाम भी बदल दिए हैं, जैसे कि रिलायंस AI ग्रीन पावर प्राइवेट लिमिटेड कर दिया है।
इस फैसले के कारण पिछले 3 महीनों में कंपनी का शेयर सेंसेक्स से काफी बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। यह इस बात का संकेत है कि कंपनी उभरती हुई तकनीक के क्षेत्र में बड़ी महत्वाकांक्षाएं रखती है।