रिलायंस ने FSSAI के 'एनर्जी ड्रिंक' लेबल हटाने के आदेश को दी चुनौती
बिज़नेस
रिलायंस ने भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के आदेश को कोर्ट में चुनौती दी है। इस आदेश के तहत FSSAI ने कंपनी को अपने कैंपा ड्रिंक पर 'एनर्जी ड्रिंक' शब्द का इस्तेमाल नहीं करने को कहा।
यह आदेश 30 जून से लागू हुआ है और इसका मकसद ज्यादा कैफीन वाले ड्रिंक्स से जुड़ी सेहत की चिंताओं को कम करना है। इससे साफ है कि FSSAI अब लोगों के खाने-पीने की चीजों को लेकर और भी कड़ा रुख अपना रहा है।
मार्केटिंग तरीके बदलने का निर्देश
इस आदेश के तहत अब ज्यादा कैफीन वाले पेय बेचने वाले हर ब्रांड को 'एनर्जी ड्रिंक' लेबल हटाना होगा। कंपनियों से कहा जा रहा है कि वे अपने मार्केटिंग तरीकों पर फिर से विचार करें।
इस कानूनी लड़ाई का नतीजा ही तय करेगा कि भविष्य में भारत में इस तरह के ड्रिंक्स को किस नाम से जाना जाएगा और कैसे बेचा जाएगा?