रिलायंस डिजिटल पर पुराने इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण बदलना हुआ आसान
बिज़नेस
रिलायंस डिजिटल ने अपना डिजिटल एक्सचेंज प्रोग्राम शुरू किया है। अब आप अपने पुराने टीवी, फ्रिज या वाशिंग मशीन को बदलकर नए अप्लायंस आसानी से ले सकते हैं।
इस प्रोग्राम में आपको अपने पुराने सामान की तुरंत एक्सचेंज वैल्यू मिल जाएगी। इसके साथ ही 10,000 रुपये तक का अतिरिक्त बोनस भी दिया जा रहा है। जब आप अपग्रेड करेंगे तो आपकी तुरंत बचत होगी।
फ्री होम पिकअप की मिलेगी सुविधा
इसके अलावा, अब आपको भारी-भरकम अप्लायंस खुद ले जाने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। रिलायंस डिजिटल बड़े अप्लायंस के लिए मुफ्त होम पिकअप की सुविधा दे रहा है। यह प्रोग्राम देशभर के 700 से ज्यादा स्टोर्स पर और ऑनलाइन दोनों जगह उपलब्ध है।