Page Loader
भारत में व्यवसाय बढ़ाना चाहती है रेडिट, बेंगलुरु में खोलेगी कार्यालय 
भारत में व्यवसाय बढ़ाना चाहती है रेडिट

भारत में व्यवसाय बढ़ाना चाहती है रेडिट, बेंगलुरु में खोलेगी कार्यालय 

Feb 14, 2025
05:45 pm

क्या है खबर?

सोशल मीडिया कंपनी रेडिट भारत में अपना दायरा बढ़ा रही है और इसी के तहत बेंगलुरु में एक कार्यालय खोल रही है। कंपनी ने हाल के महीनों में विकास, नीति, सामुदायिक प्रबंधन और संचालन के लिए कई लोगों को नौकरी दी है। रेडिट पहले ही मुंबई में 2 कंपनियां पंजीकृत कर चुकी है। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा इंटरनेट बाजार है, इसलिए रेडिट यहां अपने यूजर बेस और राजस्व को बढ़ाने पर ध्यान दे रही है।

 संख्या 

भारतीय यूजर्स की संख्या में बढत

भारत में रेडिट के यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है। 2023 तक इसके 2.5 करोड़ से अधिक मासिक सक्रिय यूजर्स थे। 2024 की तीसरी तिमाही में इसके दैनिक सक्रिय यूजर्स में 90 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, जबकि महिला यूजर्स की संख्या 20 प्रतिशत बढ़ी। क्रिकेट, बॉलीवुड और वित्त जैसे विषयों पर चर्चा करने वाले समुदायों की वजह से रेडिट भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रही है। बड़े शहरों में लोग इसे ज्यादा अपना रहे हैं।

फीचर

ट्रांसलेशन फीचर का होगा विस्तार

रेडिट अपने कंटेंट को अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध कराने के लिए मशीन ट्रांसलेशन तकनीक पर काम कर रही है। फ्रेंच, स्पेनिश और जर्मन जैसी भाषाओं में अनुवादित कंटेंट पहले ही शुरू की जा चुकी है, जिससे इसकी लोकप्रियता 4 गुना बढ़ गई है। कंपनी 2025 तक 30 से अधिक देशों में सेवा शुरू करने की योजना बना रही है। रेडिट के राजस्व का 18.7 प्रतिशत अंतरराष्ट्रीय बाजारों से आता है, इसलिए कंपनी वैश्विक स्तर पर अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है।