SBI ने निकाली 1,500 PO पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 8 जुलाई
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने इस साल 1,500 प्रोबेशनरी अधिकारी (PO) की भर्ती का ऐलान किया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 8 जुलाई है।
यह भर्ती बैंक के कामकाज को बढ़ाने के मकसद से निकाली गई है और इसकी पूरी प्रक्रिया दिसंबर तक खत्म होने की उम्मीद है, जो लोग एक स्थायी बैंकिंग नौकरी पाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक अच्छा अवसर है।
पिछले साल 25,000 से ज्यादा लोगों को दी नौकरी
पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में SBI ने कुल 25,633 लोगों को नौकरी दी थी। इनमें 4,640 अधिकारी, 19,340 एसोसिएट्स और 1,653 संविदा कर्मचारी शामिल थे।
इसी दौरान बैंक में कर्मचारियों के अलग होने की दर करीब 0.97 प्रतिशत रही। फिलहाल, बैंक के घरेलू कर्मचारियों में महिलाओं की हिस्सेदारी 28.54 प्रतिशत है और वे 24 प्रतिशत मैनेजमेंट पदों के साथ-साथ 8.55 प्रतिशत वरिष्ठ नेतृत्व पदों को भी संभाल रहा है।
बैंक अब IT और डाटा विश्लेषकों जैसे क्षेत्रों के लिए खास टैलेंट को बढ़ावा देने पर भी ध्यान दे रहा है, ताकि वह बदलते बैंकिंग परिवेश में अपनी जगह बनाए रख सके।